Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बारात में हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 33 सेकेण्ड के इस वीडियो में दिख रहा हैं कि कैसे बारात में भोजपुरी गाने पर लड़के डांस कर रहे हैं, और उसी में एक युवक कमर से पिस्टल निकालकर लहरा रहा हैं।
यह वीडियो पानापुर करियात इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने संबंधित डीएसपी और थानेदार को वीडियो की जांच का आदेश दिया है।
जांच के बाद अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो इस युवक की ऐसी खातिरदारी की जाएगी कि संभवतः आगे से यह बारात में हथियार लहराना तो दूर, शायद नाचना भी भूल जाए। बताते चलें कि बिहार में यह इस तरह की कोई नई घटना नहीं है।
इससे पहले भी अनगिनत ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं जहाँ अवैध हथियार के नाम पर सार्वजानिक आयोजनों में दबंगई दिखाई जाती रही हो या फायरिंग की गई हो। पुलिस की तमाम कार्रवाइयों के बाद भी ऐसे नमूने मानने को तैयार नहीं हैं, ऐसे में इनके ऊपर कार्रवाई और भी सख्त करने की आवश्यकता है।
मनोज कुमार की रिपोर्ट





