ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, NH 28 पर आपस में भिड़े 4 ट्रक; घंटों तक फंसा रहा चालक

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मझौलिया चौक पर एनएच 28 पर चार ट्रकों की भीषण टक्कर। एक चालक केबिन में फंसा, दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से निकाला गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर मझौलिया चौक के पास सोमवार रात तेज रफ्तार के कारण चार ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मझौलिया चौक पर बना स्पीड ब्रेकर इस हादसे का कारण बना है। यहाँ एक तेज रफ्तार टैंकर ने अचानक ब्रेक ब्रेकर की वजह से ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे से आ रहे तीन अन्य ट्रकों ने एक-दूसरे को टक्कर मार दी।


यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर चालक को सुरक्षित निकाला। जिसके बाद घायल चालक को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और उन्हें किसी बड़े हादसे की आशंका हुई। सौभाग्यवश, कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, लेकिन लोगों का कहना है कि यदि छोटी गाड़ी होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।


गौरतलब है कि मझौलिया चौक पर बना स्पीड ब्रेकर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर बेहतर यातायात प्रबंधन और चेतावनी संकेतों की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


रिपोर्टर: मनोज कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें