ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: होली पर जाम छलकाने की थी तैयारी...पुलिस ने बिगाड़ा खेल, 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त, तस्कर अरेस्ट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने होली से पहले 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

Bihar News
185 कार्टन विदेशी शराब जब्त
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खीरा लदे पिक अप वैन से 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस ने सकरा थाना चौक पर घेराबंदी कर पिक अप वैन से 185 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है साथ ही मौके से तस्कर अजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।


थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिक अप वैन पर खीरा की आड़ में भारी मात्रा में शराब छिपाकर लायी जा रही है। जिसे होली में खपाने की सूचना थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों ओर से चौक की घेराबंदी कर शराब लदी पिकअप वैन को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पिक अप वैन चालक सहित आधा दर्जन तस्करों पर केस दर्ज किया जायेगा और गिरफ्तार चालक को जेल भेजा जायेगा।


आपको बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके आए दिन शराब तस्कर गिरफ्तार होते रहते हैं। वहीं होली से पहले वरीय अधिकारियों के आदेश पर शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें