ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

मॉब लिंचिंग को लेकर PM को लेटर लिखने वाले 50 हस्तियों पर मुजफ्फरपुर में राजद्रोह का केस दर्ज

MUZAFFARPUR: मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखने वाले 50 हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिल्मकार अनुराग कश्यप, मणिरत

मॉब लिंचिंग को लेकर PM को लेटर लिखने वाले 50 हस्तियों पर मुजफ्फरपुर में राजद्रोह का केस दर्ज
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखने वाले 50 हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिल्मकार अनुराग कश्यप, मणिरत्नम, श्याम बेनेगल, अभिनेत्री अपर्णा सेन, इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज की गई है.


वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से दो महीने पहले दायर की गई एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. वकील ने बताया कि सीजेएम ने 20 अगस्त को उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी. जिसके इसके बाद गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सदर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.



FIR में आरोप लगाया गया है कि इन मशहूर हस्तियों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को कथित तौर पर धूमिल किया है. एफआईआर में राजद्रोह, उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. आपको बता दें कि देश में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर इसी साल जुलाई में मणिरत्नम, रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप, श्याम बेनेगल और शुभा मुद्गल समेत 50 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा था. पत्र में मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें