ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार: पहले नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, फिर आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला

MUZAFFARPUR: पहले चार युवकों ने 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद पीड़िता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज की है. </

बिहार: पहले नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, फिर आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR:  पहले चार युवकों ने 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद पीड़िता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज की है. 

पिता ने दर्ज कराया केस

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने गांव में दादा-दादी और बड़ी बहन के साथ गांव में रहती थी. उसके पिता पंजाब में काम करते थे. इसकी जब सूचना मिली तो वह पंजाब से साहेबगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. परिजनों ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया है. इस घटना के बारे में एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि एसडीपीओ सरैया इसकी जांच कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट अपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. 

बड़ी बहन ने देखा

थाने में पिता ने बताया कि 3 जनवरी को बेटी के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया और दिन में 10 बजे कमरे में आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला. शव को ठिकाना लगा रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी बड़ी बेटी ने देख लिया. उसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी. 


वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

घटना के बारे में यह भी बताया गया है 5 दिसंबर 2019 को भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था. उस दौरान वीडियो बना लिया था. उसके बाद से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बुलाते थे. लेकिन वह नहीं जाती थी. 3 जनवरी को वीडियो वायरल करने की धमकी पर गई तो उसके साथ फिर से गैंगरेप किया और वीडियो वायरल करने के बाद मार डाला. 


पीड़िता के पिता पर समझौता का दबाव

पांच जनवरी को जब पीड़िता के पिता गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने केस दर्ज नहीं करने का दबाव दिया और कहा कि गांव में ही बैठकर समझौता कर लिया जाए. कई दौर की गांव में पंचायत हुई, लेकिन पीड़ित के पिता को पंचायत की शर्त मंजूर नहीं थी. जिसके बाद केस दर्ज कराया. साहेबंगज के एक जनप्रतिनिधि भी समझौता कराने की कोशिश में जुटे रहे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें