ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मुंगेर में तीसरी कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या: मां की डांट से नाराज होकर हॉस्टल की खिड़की से लगाया फांसी

मुंगेर में तीसरी कक्षा के छात्र ने मां की डांट से नाराज होकर स्कूल हॉस्टल में फांसी लगा ली। बच्चा हॉस्टल में रहना नहीं चाहता था, मां के समझाने के बाद भी उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार
हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां तीसरी कक्षा के छात्र ने स्कूल के हॉस्टल में सुसाइड कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से पुलिस भी हैरान है। बताया जाता है कि हॉस्टल से वह बार-बार भागकर घर आ जाता था। इसी बात को लेकर बेटे को मां ने डांटा था। 


उसके बाद उसे स्कूल ले जाकर छोड़ दिया था। मां के स्कूल से जाने के आधे घंटे बाद वह स्कूल के हॉस्टल में गया और वहां जाकर गले में फांसी लगा ली। मृत बच्चे की पहचान पौकरी गांव निवासी दीपक बिंद के बेटे साहिल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि साहिल हॉस्टल में रहना नहीं चाहता था। वह बार-बार हॉस्टल से भागकर घर आ जाता था और हर बार मां उसे हॉस्टल पहुंचाती थी। इसे लेकर मां उसे डांट फटकार भी लगाती थी। 


लेकिन साहिल मां की बात मानने को तैयार नहीं था, वह फिर हॉस्टल से भागकर घर आ गया था। इस बार भी मां ने उसे खूब डांटा कहा कि पढ़ाई करके बड़ा आदमी बनना है। इसके लिए तुमको घर पर नहीं बल्कि हॉस्टल में रहकर ही पढ़ना होगा और परिवार का नाम रोशन करना होगा। साहिल हवेली खड़गपुर के कृष्णा बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रहता था। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। साहिल के इस कदम से हर कोई हैरान है। 


हॉस्टल के शिक्षक-शिक्षिकाएं जब साहिल के बारे में सुने तो उन्हें पहले विश्वास नहीं हुआ। साहिल हॉस्टल के खिड़की से लटका हुआ था। स्कूल के टीचर ने बच्चे को गोद में उठाकर हवेली खड़गपुर स्थित अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही पिता दीपक बिंद दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तब फूट-फूटकर रोने लगे। बेटे की मौत से वो काफी सदमें में हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें