ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मुंगेर में 1.60 करोड़ की लागत से बना निबंधन कार्यालय, उद्घाटन से पहले दीवारों में दरारें

मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बने नए निबंधन कार्यालय भवन में उद्घाटन से पहले ही दरारें दिखने लगी हैं। 22 फरवरी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित है, लेकिन निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार न्यूज
उद्घाटन से पहले दरार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखण्ड में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन कल 22 फरवरी को होने वाला है। जिस कार्यालय भवन का बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे उसमें दीवारों पर दरारें दिखाई देने लगी है। इन दरारों को अब भरने का काम किया जा रहा है। इस काम में मजदूर लगे हुए हैं। 22 फरवरी से पहले दीवार की सभी दरारों को भरने का निर्देश दिया गया है। 


मुंगेर में 22 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित नवनिर्मित निबंधन कार्यालय भवन का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी करने जा रहे हैं। लेकिन इस भवन के उद्घाटन के पूर्व ही भवन की दीवारों पर कई जगहों पर दरारें नजर आने लगी है। जिससे भवन की गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा इन दरारों की रंगाई पुताई करने के लिए मजदूरों को लगाया गया है।


जब इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से पूछा गया और इस मामले से संबंधी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत किया गया तो बावजूद इसके मामले की छानबीन के बजाए उल्टा वो पत्रकारों से ही सवाल करने लगे और मामले की लीपापोती करने लगे। जबकि इस भवन की रंगाई पुताई करने वाले व्यक्ति ने कैमरा के सामने कहा कि दीवार की दरारों को ढकने का काम ठेकेदार ने दिया है। 


जहां भी दरारें दिख रही है, उसकी रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जिनके कंधों पर भवन निर्माण की जिम्मेदारी होती है, उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं की। वहां हो रहे काम का निरीक्षण क्यों नहीं किया। कल 22 फरवरी को भवन का उद्घाटन होने वाला है और आज भी भवनों के दीवारों में दरारें दिख रही है। जो कई तरह से सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि कल तक इन दरारों को भर दिया जाएगा या फिर इस पर डिप्टी सीएम की नजरें पड़ेंगी।  

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें