ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

सांसद ललन सिंह को हुआ कोरोना, एम्स में चल रहा है इलाज

PATNA : जेडीयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी जिसके बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है. एम्स के नोडल अधि

सांसद ललन सिंह को हुआ कोरोना, एम्स में चल रहा है इलाज
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जेडीयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी जिसके बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है. एम्स के नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन लंग्स में इन्फेक्शन के कारण डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

ललन सिंह तबीयत खराब होने के कारण ही नीतीश कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे. हालांकि उस वक्त इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुई थी, लेकिन अब यह खबर सामने आई है कि कोरोना होने के कारण वह अस्पताल में एडमिट हैं. ललन सिंह नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं और खुद नीतीश कुमार ने तबीयत बिगड़ने के बाद उनका हालचाल जाना है.

बिहार चुनाव के दौरान कई नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके पहले जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. पटना में मंगलवार को कुल 186 लोग कोरोना  संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी भी राज्य में कोरोना से ठीक होने की रफ्तार 97 फ़ीसदी के ऊपर है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें