ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

गया में 36 KM तक दौड़ेगी मेट्रो, जानिए भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में कितना लंबा होगा रूट

बिहार के चार शहरों में मेट्रो का प्रस्ताव तैयार हो गया है. राइट्स एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. जिसके अनुसार गया में दो कॉरिडोर, मुजफ्फरपुर में भी दो, भागलपुर में दो चरणों में, दरभंगा में एयरपोर्ट-डीएमसीएच कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है.

metro
metro
© metro
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार के चार शहरों में सबसे लंबा मेट्रो रूट गया में बनने जा रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत 36 किलोमीटर की लंबाई में मेट्रो नेटवर्क बनाया जाएगा। भागलपुर (24 किलोमीटर), मुजफ्फरपुर (21.25 किलोमीटर) और दरभंगा (18.8 किलोमीटर) में भी मेट्रो प्रोजेक्ट की योजना है। रेलवे एजेंसी राइट्स ने व्यवहार्यता रिपोर्ट, व्यापक गतिशीलता योजना और वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं।


गया में मेट्रो के लिए दो कॉरिडोर, उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम प्रस्तावित हैं। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर की लंबाई 22.60 किलोमीटर होगी, जिसमें 18 स्टेशन होंगे। वहीं, पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर 13.48 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यानि यहां कुल 36.8 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी।

भागलपुर में मेट्रो निर्माण की बात करें तो यहां पहले चरण में सैदपुर से चंपानगर तक 12 किमी में 12 स्टेशन बनने का प्रस्ताव है और कॉरिडोर दो में भागलपुर स्टेशन से वास्तु विहार तक सात किमी लंबाई में छह स्टेशन प्रस्तावित है। इसी तरह दूसरे चरण में भागलपुर स्टेशन से चंपानगर तक 5 किमी में 4 और स्टेशन प्रस्तावित हैं। यानि यहां कुल 24 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। 

मुजफ्फरपुर में हरपुर बखरी से रामदयालु तक 13.85 किमी लंबे कॉरीडोर में 13 स्टेशन बनेंगे, जबकि एसकेएमसीएच से जंक्शन तक 7.40 किमी में 7 स्टेशन का निर्माण होगा। यानि यहां कुल 21.25 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। दरभंगा में एयरपोर्ट से डीएमसीएच तक 8.90 किमी में 8 स्टेशन और पॉलिटेक्निक से बिजुली तक 9.90 किमी में 10 स्टेशन होंगे। यानि यहां कुल 18,80 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। 


बिहार के इन शहरों में मेट्रो आने से आवागमन सुगम होगा और शहरों का तेजी से विकास होगा। अब सबकी निगाहें इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के अगले चरण पर टिकी हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें