ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बहन की शादी के एक दिन पहले दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से भाई की मौत

बोलेरो और बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय अमित भगत की मौत हो गई। बहन की शादी से एक दिन पहले हुए हादसे से घर की खुशियाँ मातम में बदल गईं। घायल पवन इलाजरत है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।

बिहार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा चौक के पास शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। ब्लोरो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में सेनवरिया गांव वार्ड नंबर 3 निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक का इलाज मझौलिया पीएचसी में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जाता है कि अमित की बहन अंतिमा कुमारी की शादी शनिवार यानी 29 नवंबर को होनी थी। बेतिया के चरगाहां से बारात आने वाली थी। शुक्रवार को घर में कथा, हनुमान आराधना और मटकोर की तैयारी चल रही थी। जहां कल गीत-संगीत और खुशियां गूंजनी थीं, वहीं आज चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। चार बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटे अमित के असमय निधन ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मां मंतूरा देवी और पिता योगेंद्र भगत का रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक अपनी बहन के घर बगहा कपड़े लेने जा रहे थे। जैसे ही वे धोकराहा चौक के पास मोड़ पर पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार ब्लोरो ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ब्लोरो वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस भीषण हादसे ने पूरे गांव और आसपास के इलाके को गमगीन कर दिया है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें