ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मैट्रिक परीक्षा : फर्जी निकलाअंग्रेजी का वायरल पेपर

JAMUI: मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन भी पेपर शुरू होने से कुछ देर पहले अंग्रेजी का पेपर वायरल हो गया. जैसे ही यह खबर परीक्षार्थियों तक पहुंची पेपर लेने के लिए उनमें होड़ मच गई.

मैट्रिक परीक्षा : फर्जी निकलाअंग्रेजी का वायरल पेपर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI:  मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन भी पेपर शुरू होने से कुछ देर पहले अंग्रेजी का पेपर वायरल हो गया. जैसे ही यह खबर परीक्षार्थियों तक पहुंची पेपर लेने के लिए उनमें होड़ मच गई. लेकिन जैसे ही परीक्षा खत्म हुई पेपर मिलान किए जाने पर वायरल पेपर फर्जी निकला. 

हालांकि अधिकारियों ने पहले ही पेपर वायरल होने की बात से इंकार किया था . अंग्रेजी के पेपर वायरल होने को लेकर जब मीडिया के लोगों ने अधिकारियों से बात कि थी तो उन्होंने इस तरह की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कुछ ऐसा सही पाया जाता है तो इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन परीक्षा खत्म होते ही पता चल गया कि वायरल पेपर फर्जी था.

बता दें कि मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन भी सोशल साइंस का पेपर वायरल हो रहा था, लेकिन पहले तो ऐसा मानने से अधिकारियों ने इंकार कर दिया था. पर विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद सीएम ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर से बात कर इस पर संज्ञान लेने की बात कही थी. जिसके बाद शुक्रवार की देर रात सोशल साइंस का पेपर रद्द कर दिया गया है. 

सोशल साइंस पेपर वायरल होने के मामले में तीन बैंककर्मियों पर  कार्रवाई भी की गई है.  जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें