ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar News: बिहार में RJD जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल, इस मामले में उठा ले गई पुलिस

Bihar News: मधुबनी के फुलपरास में RJD झंझारपुर जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय को किया गया गिरफ्तार, 10 साल पुराने दुराचार मामले में ले गई पुलिस..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां झंझारपुर संगठन के RJD जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय को फुलपरास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी करीब 10 साल पुराने दुराचार के मामले में हुई है, जिसमें अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। बीर बहादुर जगतपुर गांव के रहने वाले हैं और RJD के झंझारपुर संगठन की कमान संभालते थे। मधुबनी में RJD ने झंझारपुर और मधुबनी को अलग-अलग संगठन बनाया है और बीर बहादुर झंझारपुर के प्रमुख नेता थे। उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ लोग इसे विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।


यह मामला 2015 का है। जगतपुर गांव की एक महिला ने बीर बहादुर और कुछ अन्य लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद कोर्ट में केस दर्ज हुआ। लंबे समय से कोर्ट में चल रहे इस मामले में हाल ही में गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बीर बहादुर को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।


फुलपरास DSP अमित कुमार ने इस बारे में बताया, "यह पुराना और गंभीर मामला है। कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई की गई। हमें उनके राजनीतिक संबंध की जानकारी नहीं, लेकिन गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी है।" DSP ने यह भी कहा कि चुनाव के मद्देनजर जिले में वॉलंटरी गिरफ्तारी और पुराने केस निपटाने का अभियान चल रहा है।


RJD नेताओं ने इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव से पहले यह समयबद्ध कार्रवाई लग रही है। बीर बहादुर के समर्थक भी इसे साजिश बता रहे हैं। फिलहाल, बीर बहादुर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मधुबनी-झंझारपुर सीट पर RJD का मजबूत आधार है और यह गिरफ्तारी पार्टी के लिए झटका साबित हो सकती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें