ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बेटी ने कर ली सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : बदले समय के साथ हमें कई ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिसको सुनकर और देखकर हम हैरान हो जाते हैं. ऐसी बातें हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर आज के समाज के बच्चे किस

मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बेटी ने कर ली सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

 GOPALGANJ : बदले समय के साथ हमें कई ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिसको सुनकर और देखकर हम हैरान हो जाते हैं. ऐसी बातें हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर आज के समाज के बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं. गोपालगंज से कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है. एक बेटी को ज्यादा समय मोबाईल पर बिताने से  परेशान मां ने उसे समझाने की कोशिश की, जिसके बाद का नतीजा सुन आकर आप हैरान हो जायेंगे. दरअसल मां की नसीहत ने बेटी की जान ले ली. यह दर्दनाक घटना नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मुर्गिया टोला की है.


मृतका की पहचान शेख इरशाद की बेटी सानिया शेख के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मां की रोक टोक से बेटी परेशान हो गयी. जिसके बाद सानिया शेख ने सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आस पास हडकंप मच गया है. पुलीस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है. फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.


बताया जा रहा है, एक रोज मां ने बेटी को डांट दिया. जिसके बाद बेटी सानिया शेख अपने कमरे में चली गयी. कमरे मे जाकर दरवाजा बंद कर लेती है. बहुत समय बीत जाने के बाद मां उसे ढूढने लगती है, जिसके बाद दरवाजा बंद पाकर उसे खटखटाती है. नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ने के बाद अन्दर जाती है. वहां बेटी को एक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखती है, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें