ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

लुधियाना में 7 बिहारियों की जलकर मौत, एक ही परिवार के थे सदस्य

DESK : पंजाब के शहर लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अगलगी की एक वारदात में 7 बिहारियों की मौत हो गई है। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक आग सुबह

लुधियाना में 7 बिहारियों की जलकर मौत, एक ही परिवार के थे सदस्य
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : पंजाब के शहर लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अगलगी की एक वारदात में 7 बिहारियों की मौत हो गई है। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक आग सुबह तकरीबन 3 बजे के आसपास लगी। उस वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। किसी को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। परिवार के सभी 7 सदस्य जिंदा जलकर मर गए।


लुधियाना पुलिस के मुताबिक सभी मृतक के प्रवासी मजदूर परिवार से थे। यह हादसा टिब्बा रोड स्थित नगरपालिका के कचरा डंप यार्ड के पास हुआ है, एक झोपड़ी में यह परिवार रहता था। यह सभी बिहार से ताल्लुक रखते थे। झोपड़ी में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह के मुताबिक मजदूर पति-पत्नी की 4 बेटियां और 2 बेटे थे। इनका बड़ा बेटा मंगलवार की रात सोने के लिए कहीं और चला गया था लेकिन बाकी 5 बच्चे माता-पिता के साथ इसी झोपड़ी में सो रहे थे। उनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा है।


हादसा इतना दर्दनाक था कि परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सब कुछ जलकर खाक हो गया। मृतकों की पहचान सुरेश सहनी, राणा देवी, राखी कुमारी, मनीषा कुमारी, चंदा कुमारी, गीता कुमारी और सनी के तौर पर हुई है। इस परिवार का केवल एक सदस्य राजेश सुरक्षित बच गया है। यह परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। समस्तीपुर का रहने वाला सुरेश सहनी अपने परिवार के साथ वहां मजदूरी का काम करता था। राजेश के मुताबिक उसके पिता कबाड़ का काम करते थे और किसी तरह गुजर बसर होती थी।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें