ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

लॉकडाउन के बीच CDPO और पुलिस वाले भिड़े, फिर क्या हुआ वीडियो देखिए..

LAKHISARAI : लॉकडाउन के बीच सरकारी पदाधिकारियों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है अररिया के बाद अब लखीसराय से भी कुछ ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है। लखीसराय में लॉक ड

लॉकडाउन के बीच CDPO और पुलिस वाले भिड़े, फिर क्या हुआ वीडियो देखिए..
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LAKHISARAI : लॉकडाउन के बीच सरकारी पदाधिकारियों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है अररिया के बाद अब लखीसराय से भी कुछ ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है। लखीसराय में लॉक डाउन के बीच अपनी गाड़ी से जा रही सीडीपीओ और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई है। बताया जा रहा है कि लखीसराय सदर की सीडीपीओ पूजा रानी ड्यूटी के लिए अपनी गाड़ी से निकली थी लेकिन पुलिस वालों ने बीच में चेकिंग के लिए उनकी गाड़ी रोक ली।अपनी गाड़ी रोके जाने के बाद सीडीपीओ नाराज हो गई और वह पुलिस वालों को भला बुरा कहने लगी।


सीडीपीओ के रवैये से पुलिस वाले भी नाराज हो गए और उसके बाद वर्दी का रौब सामने आ गया। लॉकडाउन में नियमों को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई जिसका वायरल वीडियो भी सामने आ गया है। अब सीडीपीओ पुलिस वालों पर मनमानी का आरोप लगा रही है तो वहीं पुलिस वालों का कहना है कि सीडीपीओ अपने पद का रौब उनके ऊपर झाड़ रही थी।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लखीसराय सदर की सीडीपीओ पूजा रानी ऑफिस जा रही थी। इसी दौरान टाउन थाना के थाना चौक के पास बिना वर्दी में तैनात प्रभारी संजय कुमार और सब इंसपेक्टर बालमुकुंद ने सीडीपीओ से पास मांगा वहीं सीडीपीओ ने पुलिसवालों से पूछ दिया कि आपकी वर्दी कहा है। इतने में ही बात तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गयी। इस बीच बिना वर्दी वाले साहब ने ड्राइवर को झापड़ रसीद कर दिया।


बता दें कि कुछ ऐसा ही मामला पिछले दिनों अररिया में सामने आया था जब अररिया में होमगार्ड जवान के पास मांगने पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भड़क गये थे। कृषि पदाधिकारी महोदय का गुस्सा परवान पर चढ़ गया। पदाधिकारी महोदय ने होमगार्ड जवान को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उठक-बैठक करवाया। बाद में मामला तूल पकड़ने पर जहां मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया वहीं कृषि पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया। 






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें