ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

पारस में जांच के बाद लालू यादव दिल्ली रवाना, अब AIIMS में होगा इलाज

अपने नेता की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही कार्यकर्ता अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक पहुंच गये। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिखे।

BIHAR POLITICS
लालू दिल्ली रवाना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शुगर और बीपी चेक किया। लालू की तबीयत नॉर्मल होने के बाद उन्हें पटना एयरपोर्ट ले जाया गया। पटना एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली की फ्लाइट में बिठाया गया। दिल्ली एम्स में अब उनका इलाज चलेगा। 


इसके लिए पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गये। अपने नेता की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही कार्यकर्ता अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक पहुंच गये। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिखे। पारस हॉस्पिटल से लालू यादव को कार से पटना एयरपोर्ट लाया गया था।


 जहां व्हील चेयर पर बिठाकर एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया। जहां उन्हें दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बिठाया गया। लालू की हालत की जानकारी देते हुए उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर हैं। उन्हें नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जा रहा है। तेजस्वी यादव कहा कि लालू जी कलेजा वाला आदमी हैं। बहुत हिम्मत वाले व्यक्ति हैं।


दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते कहा था कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है। उन्हें आज दिल्ली ले जाना था लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बीपी 34/44 हो गया था। जिसके बाद चेकअप के लिए उन्हें पारस हॉस्पिटल लाया गया। उनके किडनी का ट्रांसप्लांट हो चुका है। हार्ट का भी सर्जरी हो चुका है। फिलहाल उनकों शाम 7 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। अभी नॉर्मल फ्लाइट से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। सब कुछ चेक कर लिया गया है। सब कुछ ठीक है। अभी उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। लालू यादव का इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें