ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

KHAGARIA: अनियंत्रित बाइक के पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक भागलपुर जिले का रहने वाला था।

bihar
रफ्तार ने ले ली जान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। खगड़िया में रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। अनियंत्रित बाइक के पलटने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गये। एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की मौत गोगरी रेफरल अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हो गयी।


घटना खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके के कोरचक्का की है। जहां मंगलवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। परिजनों की माने तो 19 साल का प्रशांत और 25 साल का सुमित दास बाइक पर सवार होकर भरतखण्ड से अपने गांव गनौल जा रहा था। 


इसी दौरान रास्ते में बाइक पलट गई। दोनों मृतक भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना इलाके के दो अलग-अलग गांवों का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें