KHAGARIA: खगड़िया पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर ठग बैंक अकाउंट खुलवाता था। ATM अपने पास रखकर ठगी करता था। साइबर ठगी से अवैध संपति भी अर्जित कर रखा है।
खगड़िया की साइबर थाना पुलिस ने जिले के महेशखूंट से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक दर्जन ATM कार्ड, कई आधार कार्ड, पेन कार्ड ,विजिटिंग कार्ड और 13 हजार 5 सौ 75 रुपया कैश बरामद किया है।
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आशीष राज उर्फ राजा ग्रामीण इलाको में नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से उनके आधार कार्ड और पेन कार्ड लेकर बैंक अकाउंट खुलवाता था।और धारक का ATM और चेक बुक अपने पास रखकर साइबर ठगी करता था।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अलग अलग खातों से लाखों का राशि जमा और निकासी किया है।साइबर ठगी के जरिए यह युवक अवैध संपत्ति भी अर्जित की है।इसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।इस मामले में 9 सितंबर को साइबर थाना में एक शिकायत दर्ज हुई थी।जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट





