Hindi News / bihar / katihar-news / मोबाइल टावर पर डीजल भरने पहुंचे टेक्नीशियन पर हमला, मारपीट और लूटपाट का...

मोबाइल टावर पर डीजल भरने पहुंचे टेक्नीशियन पर हमला, मारपीट और लूटपाट का आरोप; 6 नामजद समेत 100 पर FIR

Bihar News: कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में एक टावर टेक्नीशियन के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे धर्म पूछने के बाद हमला किया गया और नकदी समेत कई सामान छीन लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 31, 2026, 12:30:43 PM

मोबाइल टावर पर डीजल भरने पहुंचे टेक्नीशियन पर हमला, मारपीट और लूटपाट का आरोप; 6 नामजद समेत 100 पर FIR

- फ़ोटो

Bihar News: कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। मोबाइल टावर पर डीजल भरने पहुंचे एक टावर टेक्नीशियन के साथ कथित तौर पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित ने इस मामले में छह नामजद समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बरारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी सत्यम तिवारी एक निजी कंपनी में टावर टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 29 मई की रात करीब 8 बजे वह बरारी थाना क्षेत्र के मरघिया टोला स्थित मोबाइल टावर पर डीजल भरने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ विवाद शुरू हो गया।


पीड़ित का आरोप है कि देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में मरघिया गांव निवासी मो. उस्मान, मो. मानस, मो. आजाद, मो. शरीफ, मो. अरबाज और मो. जाविर को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा करीब 100 अज्ञात लोगों को भी घटना में शामिल बताया गया है।


सत्यम तिवारी के मुताबिक, हमलावरों ने टावर में भरने के लिए लाया गया करीब 40 लीटर डीजल गिरा दिया। साथ ही टावर परिसर में रखे उपकरणों और बैटरी बैंक को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से 8 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए गए।


पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। उन्होंने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बाद में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की।


सत्यम तिवारी ने यह भी दावा किया है कि घटना से जुड़ा वीडियो मौजूद है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


फिलहाल बरारी थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।