ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के कटिहार से अपहृत 'कृष्णा' भागलपुर से बरामद, 72 घंटे बाद पुलिस को मिली सफलता

Bihar News: कटिहार के कुरसेला में आंगनबाड़ी से लापता 4 साल का कृष्णा 72 घंटे बाद भागलपुर के ततारपुर से सकुशल बरामद। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में सोमवार सुबह कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आंगनबाड़ी केंद्र से 4 साल का कृष्णा अचानक गायब हो गया। इसके बाद बच्चे के पिता पप्पू मंडल ने तुरंत थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को लेकर जाते दिखा। फुटेज देखते ही पुलिस को अपहरण की आशंका हो गई।


कुरसेला थानाध्यक्ष की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। डीएसपी-2 रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर शक के दायरे में आए लोगों से पूछताछ शुरू हुई। एक पड़ोसी के माता-पिता को हिरासत में लिया गया ताकि दबाव बन सके। टेक्निकल सेल ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और लोकल मुखबिरों से इनपुट जुटाए गए।


तीसरे दिन यानी बुधवार को टीम को भागलपुर के ततारपुर इलाके में एक बंद मकान की सूचना मिली। जिसके बाद छापेमारी में इसी मकान से कृष्णा जिंदा और सकुशल मिला। बच्चे को देखते ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। डीएसपी ने प्रेस को बताया कि अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। दो मुख्य आरोपी जेल भेजे गए हैं। बाकी की तलाश के लिए भागलपुर में दबिश जारी है।


बच्चे की घर वापसी की खबर फैलते ही समेली में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन गुस्साए ग्रामीणों ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 31 जाम किया था उन्होंने राहत की साँस ली। स्थानीय विधायक विजय सिंह ने पुलिस की तारीफ की और कहा है कि अभिभावक बच्चों पर नजर रखा करें। पप्पू मंडल ने आंसू भरी आंखों से पुलिस को धन्यवाद दिया। उनकी पत्नी ने भी कृष्णा को गोद में लेकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।


बिहार पुलिस की इस कामयाबी से इलाके के लोगों का भरोसा बढ़ा है। एसपी ने सभी टीमों को बधाई दी। बच्चे का मेडिकल कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट की निगरानी में होगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें