ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

पुलिस लॉकअप में बंद शराबी निकला कोरोना पॉजिटिव, थाने में मचा हड़कंप

KAIMUR : देश-प्रदेश में कोरोना महामारी का असर काफी देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में लोग पॉजिटिव मिल रहे है. इस वक़्त एक ताजा खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां पुल

पुलिस लॉकअप में बंद शराबी निकला कोरोना पॉजिटिव, थाने में मचा हड़कंप
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR : देश-प्रदेश में कोरोना महामारी का असर काफी देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में लोग पॉजिटिव मिल रहे है. इस वक़्त एक ताजा खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस पुलिस लॉकअप में बंद एक शराबी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. हाजत में बंद शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने में हड़कंप मच गया है. 


मामला बिहार के कैमूर जिले का है, जहां मोहनिया थाना में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब हालत में बंद एक शराबी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. बताया जा रहा है कि मोहनिया पुलिस एक शराबी को गिरफ्तार कर थाना लाई थी. उसे जेल भेजने से पहले जब उसका मेडिकल चेकअप अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया. जिसके बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. 


गिरफ्तार शराबी को भभुआ के आइसोलेशन सेंटर में डाल दिया गया और उसके साथ रहे सभी पुलिसकर्मी का कोरोना जांच कराया गया लेकिन संयोग अच्छा था कि सभी पुलिसकर्मी की जांच रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आया. उसके बाद पूरे थाने परिसर और जिस गाड़ी से शराबी को गिरफ्तार कर लाया गया था सभी को सैनिटाइज कराया गया. 


मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक व्यक्ति के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी. मोहनिया पुलिस उसको गिरफ्तार कर थाना लाई. जब उसका अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में मेडिकल चेकअप कराया गया तो वह कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया और साथ रहे सभी पुलिस का कोरोना जांच कराया गया. सब की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. पूरे थाने परिसर को सेनेटाइज  कराया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें