ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

Bihar News: बिहार में बकरी ने करा दी फसाद! दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; 20 लोगों पर केस दर्ज

Bihar News: कैमूर के मोहनिया में खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों पर केस दर्ज किया है। कई आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़का पकड़िहार गांव में खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। 


वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति हाथ में देसी कट्टा लिए मारने का प्रयास करता दिख रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति तलवार लहराते हुए देखा गया है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।


घटना के बाद दोनों पक्षों ने मोहनिया थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने कुल 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष की ओर से 16 लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की, लेकिन एक पक्ष के लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।


घायल रामजन्म चौधरी ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब उनके भाभी की बकरी का बच्चा दूसरे के खेत में चला गया। इस बात पर विरोधी पक्ष ने गाली-गलौज कर विवाद बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें और उनकी पत्नी को कॉलर पकड़कर घर से बाहर खींचा गया और मैदान में खड़ा कर दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा और तलवार का भी इस्तेमाल करने की कोशिश की।


मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें