ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

जहानाबाद में युवक की कुदाल से हत्या, परिजनों ने शव रखकर मुख्य सड़क को किया जाम

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में युवक की कुदाल से हत्या कर दी गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर अस्पताल मोड़ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD:  जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा बंशी बिगहा गांव में एक युवक की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है, घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क के जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


हत्या के बाद परिजनों ने मुख्य सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर घोसी और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क से परिजनों को हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।  जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


घटना के संबंध में घोसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें