ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिहार में चोरों की करतूत: घर के सामने लगी स्कॉर्पियों को किया गायब, घटना की तस्वीर CCTV में कैद

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में रात 2 बजे नई स्कॉर्पियो चोरी की वारदात हुई। चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी।

bihar
चोरों से सावधान
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार बदमाशों ने घर के बाहर लगी स्कॉरिपो पर हाथ साफ किया। चोरों ने कपड़े से ढककर रखे स्कॉर्पियों को ही गायब कर दिया। घटना की तस्वीर वहां लगे CCTV में कैद हो गयी है, जो हैरान कर देने वाली है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


घटना जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ रोड की है जहां शुक्रवार की देर रात एक नई स्कॉर्पियो को चोरों ने गायब कर दिया। पूरी वारदात घर के सामने खड़ी गाड़ी से हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


पीड़ित अशोक साव ने बताया कि उनकी नई स्कॉर्पियो (नंबर JH 15 AN 6179) शनिवार रात करीब 2:00 बजे उनके घर के सामने खड़ी थी। गाड़ी तिरपाल (कवर) से ढकी हुई थी। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात चोर एक अन्य कार से मौके पर पहुंचे। चोरों ने बड़ी चालाकी से स्कॉर्पियो का लॉक तोड़ा और कुछ ही मिनटों में गाड़ी स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए।


पीड़ित के अनुसार, जिस कार से चोर आए थे, उस पर झारखंड के रांची जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन–चार लोग कार से उतरते हैं और कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाते हैं। पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।


घटना के बाद पीड़ित ने झाझा थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। झाझा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। वाहन चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें