JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में मंगलवार की शाम अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।
घायल युवक की पहचान हुडरहिया गांव निवासी रणधीर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार कि शाम लगभग 4 बजे रणधीर यादव अलीगंज बाजार धरमकाटा के समीप ट्रैक्टर में बेल्डिंग का काम करवा रहा था, तभी अपाची बाईक सवार तीन हथियारबंद बदमाश युवक आया और तीन गोली चलाई। जो युवक के जांघ तथा दाये बांह मे जा लगी और एक बाहर निकल गया।
घायल युवक को अलीगंज पीएचसी लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर कर दिया गया है। छोटा दोनों डॉक्टर साजिद हुसैन ने बताया कि युवक की बाह मे गोली लगी है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है और जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर लिया जाएगा। इधर गोली चलने से फिर एक बार अलीगंज बाजार दहल उठा। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।




