ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...

शहीद गोपाल शर्मा को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

JEHANABAD : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए जवान गोपाल शर्मा का पार्थीव शरीर आज जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंच गया. अपने शहीद बेटे की एक झलक पाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़

शहीद गोपाल शर्मा को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए जवान गोपाल शर्मा का पार्थीव शरीर आज जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंच गया. अपने शहीद बेटे की एक झलक पाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान आखिरी विदाई देने साथ हैं. 

जैसे ही शहीद गोपाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा घर में कोहराम मच गया. शहीद की मां अपने बेटे को देख कर बेहोश हो गई. तो वहीं पिता के आंखें सूख गई है. जिस बेटे की बरात सजाने की तैयारी हो रही थी उस बेटे की अर्थी देख पूरे गांव के लोगों की आंखे गमगीन है. शहीद के पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए पूरे इलाके के लोग भारी संख्या में पहुंचे हैं. 

बता दें कि जहानाबाद के कल्पा गांव के लाल CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ सोनू छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए थे. छत्तीसगढ़ CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ़ सोनू नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे वो बूरी तरह झुलस गए  और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.  दिसंबर में गोपाल की शादी होनी थी. सभी तैयारियां पूरी हो गई थी और वह जल्द ही घर आने बाले थे पर उससे पहले यह मनहूस खबर घर आ गई.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें