ब्रेकिंग
बिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Bihar News: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे. इनकी बहाली से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत मिलने की संभावना है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने चार एएनएम (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। 


राज्यभर में कुल 4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, स्वास्थ्य विभाग के सचिव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


नियुक्ति पत्र वितरण के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पिछले एक साल में स्वास्थ्य विभाग में करीब 20,000 लोगों को नौकरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति के बाद 2000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम की तैनाती की जाएगी, जिससे ये केंद्र पूरी तरह क्रियाशील हो सकेंगे और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में रोजगार सृजन का काम लगातार जारी है।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा थीं, जिन्हें अब पूरा किया गया है। सरकार का उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है।


एएनएम को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, जो टीकाकरण, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक उपचार में अहम भूमिका निभाती हैं। इतनी बड़ी संख्या में उनकी नियुक्ति को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल से सरकार न केवल रोजगार के अवसर बढ़ा रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में भी मजबूत कदम उठा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें