ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पत्नी के साथ इमामगंज पहुंचे संतोष सुमन, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरे बाजार में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि इमामगंज में अब विकास कार्य और तेज़ी से होंगे।

बिहार
जेसीबी से फूलों की बारिश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गयाजी जिले के इमामगंज विधानसभा से जीत हासिल करने वाली हम पार्टी की विधायक दीपा मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को इमामगंज पहुंचे। डुमरिया में पूर्व मुखिया सह जदयू के वरिष्ठ नेता सबलू खान ने जेसीबी से फूलों की बारिश कर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पूरे डुमरिया बाज़ार में विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया गया।


जेडीयू नेता सबलू खान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह जीत इमामगंज विधानसभा वासियों की ऐतिहासिक जीत है। पूरे बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है, जहां विकास ही विकास है। अब बिहार में बचे हुए काम भी पूरे होंगे। महिलाओं के खातों में लगातार 10-10 हजार रुपये क्रेडिट किए जा रहे हैं ताकि वे स्वरोजगार कर सकें।


उन्होंने कहा कि इस बार अल्पसंख्यक समाज नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए व्यापक कार्य किए जाएंगे। इमामगंज के अल्पसंख्यकों ने भी इस बार एनडीए गठबंधन में दीपा मांझी को ही वोट दिया। इसलिए आज पूरा अल्पसंख्यक समाज, कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता ने संतोष सुमन का भव्य स्वागत किया। उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह संतोष सुमन इमामगंज के विकास के लिए समर्पित रहे हैं, इस बार यहां और भी बड़े विकास कार्य होंगे। इस मौके पर गुड्डन सर, आसिफ खान, यूसुफ अंसारी, अरशद खान, चीना खान, बबन खान, फैसल खान, टूटू खान, एकराम खान, डॉ. कैलाश प्रसाद, मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद, सरपंच पिंकू लाल, टिंकू सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें