ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

हिट एंड रन कानून के खिलाफ फिर होगा चक्का जाम, पूरे देश में सड़क पर उतरेंगे ट्रक और बस ड्राइवर

PATNA: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक और बस चालक पूरे देश में चक्का जाम करेंगे। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इस कानून को वापस लेने की मांग लगातार कर रह

हिट एंड रन कानून के खिलाफ फिर होगा चक्का जाम, पूरे देश में सड़क पर उतरेंगे ट्रक और बस ड्राइवर
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक और बस चालक पूरे देश में चक्का जाम करेंगे। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इस कानून को वापस लेने की मांग लगातार कर रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि फिलहाल यह कानून लागू नहीं होगा लेकिन सरकार ने इस कानून को अब तक वापस लेने की घोषणा नहीं की है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने आगामी 17 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम करने का फैसला लिया है।


दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हिट एंड रन को लेकर नया कानून लाया था।इस नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने पूरे देश में तीन दिनों तक ट्रकों का परिचालन बंद कर दिया था और जगह-जगह इस कानून के विरोध में सड़क जाम कर दिया था। हालात को बेकाबू होता देख केद्र सरकार ने पहल की और ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन को भरोसा दिलाया कि इस कानून को अभी लागू नहीं किया जाएगा। जिसके बाद ट्रक चालकों ने हड़ताल को वापस ले लिया था।


ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन लगातार इस कानून को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से कानून को वापस लेने का फैसला नहीं लेने पर फेडरेशन ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ बिहार सहित देशभर के वाहन चालक 17 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया है। इस दिन ट्रक, बस, टैंकलॉरी, ऑटो, ई-रिक्शा एवं निजी यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। 


ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार के महासचिव राजकुमार झा ने बताया है कि फेडरेशन के अध्यक्ष नेपाल भट्टाचार्या की अध्यक्षता में बुधवार की देर रात तक चली बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस वर्चुअल बैठक में फेडरेशन के महासचिव आर लक्ष्मैया, बिहार फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा, समेत सभी राज्यों के फेडरेशन के पदाधिकारियों के अलावा अखिल भारतीय सीटू के महासचिव तपन भी उपस्थित थे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें