Governer Arif Mohammad Khan: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने पैतृक गांव बरवाला पहली बार पहुंचे।बरवाला, जो कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित है। राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला निजी दौरा है। उनके आगमन पर गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया और उनका भव्य स्वागत किया गया।
अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन उन्होंने गांव में भ्रमण किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल पूछा और उनकी समस्याएं तथा सुझाव भी सुने।राज्यपाल ने कहा कि अपने जन्मस्थान आकर लोगों से मिलना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव है | इसके बाद वे स्याना भी गए, जहां स्थानीय नेताओं और आम नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल के स्वागत में कई स्थानों पर स्वागत समारोह और कार्यक्रम आयोजित किए गए।



