ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

गोपालगंज में कपकपाती ठंड के चलते 29 से 31 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम का आदेश

गोपालगंज में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण 29-31 दिसंबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुजफ्फरपुर में भी इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए 01 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया है।

bihar
ठंड का कहर जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ : गोपालगंज से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। 


दरअसल, गोपालगंज जिले में तापमान में लगातार गिरावट और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ाई पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश के दायरे में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल किए गए हैं, जहां इन तीन दिनों तक किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।


 हालांकि, प्रशासन ने उच्च कक्षाओं को लेकर आंशिक छूट दी है। आदेश के अनुसार - कक्षा 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं, सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। यानी इन कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर राहत छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की बात यह है कि प्री-बोर्ड परीक्षा, बोर्ड परीक्षा, और उनसे संबंधित विशेष कक्षाएं। इस आदेश से पूरी तरह मुक्त रखी गई हैं।


इन परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। प्रशासन का निर्देश जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन करें और शैक्षणिक गतिविधियों के समय का पुनर्निर्धारण करें। इस संबंध में आदेश प्रभारी जिलाधिकारी निशांत कुमार विवेक द्वारा जारी किया गया है। जिला प्रशासन का यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ठंड के इस प्रकोप में प्रशासन की अपील है कि अभिभावक भी सतर्क रहें और बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें