Hindi News / bihar / gopalganj-news / गोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल...

गोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेश

गोपालगंज में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए DM पवन कुमार सिन्हा ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 27 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 11 बजे तक ही होगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 20, 2026, 10:35:50 PM

बिहार न्यूज

भीषण गर्मी का कहर - फ़ोटो सोशल मीडिया

GOPALGANJ: गोपालगंज में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए नया आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं।


वहीं, कक्षा 6 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश 22 जून से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।


जिला प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से छात्रों को सुरक्षित रखा जा सके।