ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

गोपालगंज: दो दिन पहले पत्नी की हुईं मौत, घर में साथ रह रहा था बुजुर्ग, पति ने खोया सुध, अब दिल्ली से आने को तैयार नहीं है इकलौता बेटा

GOPALGANJ: रामनाथ साहू मार्ग में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल घर में दो दिन पहले पत्नी की मौत हो गई। जिसके साथ उसका गम बुजुर्ग पति बर्दास्त

गोपालगंज: दो दिन पहले पत्नी की हुईं मौत, घर में साथ रह रहा था बुजुर्ग, पति ने खोया सुध, अब दिल्ली से आने को तैयार नहीं है इकलौता बेटा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: रामनाथ साहू मार्ग में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल घर में दो दिन पहले पत्नी की मौत हो गई। जिसके साथ उसका गम बुजुर्ग पति बर्दास्त नहीं कर सका। पत्नी के जाने के गम में बुजुर्ग पति अपना सुध खो बैठा और घर में पड़ी पत्नी की लाश के साथ रहने लगा।


 इस बात की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को हुई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे को खटखटाया। तब बुजुर्ग ने दरवाजा खोलते हुए पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी को कुछ नहीं हुआ है। पूरी स्थिति को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। 


नगर थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद कुमार ने बताया कि मृतका मनोज श्रीवास्तल की पत्नी सरस्वती देवी थी। पत्नी की मौत के बाद मिले सदमे के कारण पति मनोज श्रीवास्तव मानसिक रुप से विक्षिप्त हो गये। जिसके कारण उन्हें यह पता नहीं चला कि उनकी पत्नी की दो दिन पहले ही मौत हो गयी थी। मृतका का इकलौटा बेटा दिल्ली में काम करता है। जब उसे इस बात की सूचना दी गयी तब वह गोपालगंज आने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें