ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Bihar News: गोपालगंज में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग की। एक तस्कर के पैर में गोली लगी, स्कॉर्पियो से 71 कार्टन शराब जब्त..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। तस्करों की फायरिंग में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर घायल हो गया है। अहले सुबह गुप्त सूचना पर शराब तस्करी रोकने के लिए निकली पुलिस टीम पर तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तस्करों ने दो राउंड गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


घायल तस्कर की पहचान सिवान जिले के बरहड़िया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया, जिसमें 71 कार्टन देशी शराब, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।


कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण कुमार सुमन को देर रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप तस्करी की जा रही है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष दर्पण कुमार सुमन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें