ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार में हॉरर किलिंग से हड़कंप, प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन और उसके ब्वॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन और उसके प्रेमी का मर्डर कर दिया है।

Bihar Crime News
बिहार में हॉरर किलिंग से हड़कंप
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले में हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने अपनी 18 वर्षीय बहन पूजा कुमारी और उसके 19 वर्षीय प्रेमी धर्मेंद्र खटीक की हत्या कर दी। डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। लड़की का शव शनिवार को तालाब से मिला, जबकि रविवार को प्रेमी का शव बरामद हुआ।


जांच में पता चला कि पूजा और धर्मेंद्र पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। हालांकि, सात महीने पहले ही धर्मेंद्र की शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी गर्भवती थी। इसके बावजूद दोनों का प्रेम संबंध जारी था, जिससे पूजा का भाई रमेश महतो नाराज था। प्रेमी धर्मेंद्र खटीक 7 मार्च को दिवलिया बाजार से लापता हो गया था। उसके पिता राम बराई खटीक ने कटेया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं शनिवार को लड़की पूजा कुमारी का शव तालाब से मिला, जबकि रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद धर्मेंद्र खटीक का शव भी बरामद कर लिया।


आरोपी रमेश महतो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि रात को उसने अपनी बहन को प्रेमी के साथ देखा, जिससे गुस्से में आकर उसने पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान धर्मेंद्र भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस को शक है कि उसे भी जबरन तालाब में डुबोकर मार दिया गया। पुलिस ने हॉरर किलिंग के इस मामले में आरोपी रमेश महतो और को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें