ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

गोपालगंज में समूह लोन रिकवरी को लेकर बवाल, चाकू मारकर युवक को किया घायल

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में समूह लोन की रिकवरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान चाकूबाजी में विनोद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बिहार
गांव में तनाव का माहौल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ :- गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कटेया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में समूह लोन की रिकवरी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सुबह से शुरू हुआ यह विवाद देर शाम अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के मुताबिक, समूह लोन की रिकवरी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।


लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विनोद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। घायल विनोद को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।


लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर हथुआ एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई और स्थिति को काबू में किया। पुलिस बल की मौजूदगी में इलाके में तनाव को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले के पीछे असलम और उसका भतीजा शामिल हैं। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें