ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

गायघाट रिमांड होम एक बार फिर से चर्चा में, लड़कियों के बीच हुई जमकर मारपीट

PATNA : पटना के गायघाट रिमांड होम एक बार फिर से सुर्खियों में है। गायघाट रिमांड होम की चर्चा उस वक्त सामने आई थी जब रिमांड होम की अधीक्षिका के ऊपर लड़कियों से गलत काम करवाने का आरो

गायघाट रिमांड होम एक बार फिर से चर्चा में, लड़कियों के बीच हुई जमकर मारपीट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के गायघाट रिमांड होम एक बार फिर से सुर्खियों में है। गायघाट रिमांड होम की चर्चा उस वक्त सामने आई थी जब रिमांड होम की अधीक्षिका के ऊपर लड़कियों से गलत काम करवाने का आरोप लगा था। अब एक बार फिर रिमांड होम सुर्खियों में आया तो इसकी वजह रिमांड होम में बंद लड़कियों के बीच आपस में मारपीट की घटना है। 


गायघाट स्थित रिमांड होम में गुरुवार की दोपहर बालिकाओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लड़कियां मामूली तौर घायल हो गयी। घायलों का इलाज एनएमसीएच में कराया गया। गुरुवार की दोपहर रिमांड होम में लड़कियों के बीच मारपीट और हंगामे की खबर मिलने पर आलमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। 


रिमांड होम में मारपीट के दौरान बीचबचाव करने गए सुरक्षाकर्मी और कांउसिलर भी जख्मी हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़कियां दो गुटों में बंट गयी। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच हाथपाई शुरू हो गयी। आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को रिमांड होम में भेजा गया था। घायल लड़कियों का इलाज कराने के बाद वापस उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें