Hindi News / bihar / gaya-news / मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर,...

मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल; दो की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: रात का सफर, मेला से लौटती भीड़ और अचानक सड़क पर उठी चीखें… गया जिले के खिजरसराय में कुछ ऐसा हुआ जिसने पलभर में खुशियों को खौफ में बदल दिया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के बाद जो मंजर सामने आया, उसने पूरे इलाके...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 27, 2026, 12:56:55 PM

मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल; दो की हालत गंभीर

- फ़ोटो

Bihar Road Accident: राजगीर मलमास मेला से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मंगलवार देर रात अचानक मातम में बदल गईं। गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में आईमा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग चीखते-चिल्लाते मदद की गुहार लगाने लगे। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही 


बताया जा रहा है कि बहादुर बीघा गांव के कई श्रद्धालु राजगीर मलमास मेला से पूजा-अर्चना कर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। देर रात सभी लोग सफर कर रहे थे और घर पहुंचने की तैयारी में थे। इसी दौरान आईमा मंदिर के पास सामने से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग इधर-उधर गिर पड़े।


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। कई लोग दर्द से कराह रहे थे, जबकि कुछ बेहोशी की हालत में पड़े थे। ग्रामीणों ने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।


घायलों में बिंदी देवी और ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे।


इधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।