Hindi News / bihar / gaya-news / नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला 5 किलो का IED;...

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला 5 किलो का IED; जवानों को निशाना बनाने का था प्लान

Bihar News: गया के नक्सल प्रभावित जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलो का IED बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 19, 2026, 6:21:40 PM

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला 5 किलो का IED; जवानों को निशाना बनाने का था प्लान

- फ़ोटो

Bihar News: बिहार के गया जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. धुर नक्सल प्रभावित इलाके लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को 5 किलो का शक्तिशाली आईईडी (IED) बम मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.


जानकारी के अनुसार, बांकेबाजार प्रखंड के लुटुआ थाना क्षेत्र स्थित जंगलों में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही थी. इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए संदिग्ध विस्फोटक की जानकारी मिली.


इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. तलाशी के दौरान एक जगह से करीब 5 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया. बम मिलने के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया.


बीडीएस टीम ने पूरी सावधानी के साथ कार्रवाई करते हुए आईईडी को वहीं निष्क्रिय कर दिया. समय रहते हुई इस कार्रवाई से जवानों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की योजना विफल हो गई.


बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन अक्सर सुरक्षा बलों की गतिविधियों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों और सुनसान रास्तों में विस्फोटक छिपाकर रखते हैं. इसी को देखते हुए सीआरपीएफ और पुलिस की ओर से लगातार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.


इस कार्रवाई में सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की टीम शामिल थी. अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा.


सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बार फिर बड़ी घटना टल गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आईईडी किसने लगाया और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे. मामले की जांच जारी है.


 गया से नितम राज की रिपोर्ट