ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 15 दिनों तक विलंब से चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, सामने आई यह बड़ी वजह

Train News: गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते 13 फरवरी से 15 दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन में विलंब और आंशिक संचालन होगा। यात्रियों को समयपूर्व जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Train News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Train News: भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए धनबाद–गया–डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।


रेल प्रशासन के अनुसार, 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन पर इसका असर पड़ेगा। गर्डर लॉन्चिंग के कारण कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक संचालन किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


प्रमुख ट्रेन विलंब विवरण:

वाराणसी–आसनसोल मेमू ट्रेन: 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट, 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी।

आनंद विहार–रांची झारखंड एक्सप्रेस: 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से चलेगी।

कोडरमा–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: 21 से 25 फरवरी तक 105–120 मिनट विलंब से कोडरमा स्टेशन से रवाना होगी।

गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी।

रांची एक्सप्रेस: 21 फरवरी को आरा से 130 मिनट लेट चलेगी।

पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस: 23 फरवरी को 75 मिनट विलंब से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी।

वैशाली–कोडरमा–वैशाली मेमू ट्रेन: 22 फरवरी को केवल वैशाली से गया तक ही संचालित होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें