ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

भ्रष्टाचार का धन कुबेर : इंजीनियर धनंजय तिवारी की 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, जमीन के 78 कागज मिले

PATNA : आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने सिवान जिला परिषद के इंजीनियर धनंजय मणि तिवारी के ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की थी. इस दौरान धनंजय मनीष तिवारी के क

भ्रष्टाचार का धन कुबेर : इंजीनियर धनंजय तिवारी की 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, जमीन के 78 कागज मिले
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने सिवान जिला परिषद के इंजीनियर धनंजय मणि तिवारी के ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की थी. इस दौरान धनंजय मनीष तिवारी के करोड़ों की चल अचल संपत्ति का पता चला है. विजिलेंस की टीम ने इससे संबंधित कई डाक्यूमेंट्स जब्त किए हैं. सुबह से चल रही छापेमारी देर रात तक जारी रही और मोटे तौर पर यह बात सामने आई है कि धनंजय मनीष तिवारी ने चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना रखी थी. श्रीमान के मालवीय नगर स्थित इंजीनियर के आलीशान मकान पर भी छापेमारी की गई थी. निगरानी की टीम ने ऑफिस से लेकर घर तक को खंगाला और लाखों के जेवरात और गाड़ियों के कागज भी जप्त किए गए.

 इंजीनियर धनंजय मनीष तिवारी के पचरुखी स्थित पैतृक घर पर की गई. छापेमारी में भी कई जमीन के दस्तावेज मिले हैं. ब्यूरो के मुताबिक संपत्ति का आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है. छापेमारी के दौरान 78 जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए हैं. विजिलेंस की टीम जो छापेमारी करने के लिए गई थी उसे भी अंदाजा नहीं था कि भ्रष्टाचारी इंजीनियर वाकई कितना बड़ा धनकुबेर है. इंजीनियर के ठिकानों से चार लाख 92 हजार कैश, 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी बरामद किए गए हैं. इंजीनियर ने अपने परिजनों के नाम से अलग-अलग बैंक में 22 खाते भी खुलवा रखे थे. इसके साथ ही साथ से लगभग दो दर्जन इंश्योरेंस पॉलिसी के डॉक्यूमेंट भी जप्त किए गए हैं.

 भ्रष्टाचारी इंजीनियर के पास एक ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, स्कॉर्पियो गाड़ी और मोटरसाइकिल भी है. वाहनों की कुल कीमत 40लाख से ऊपर आंकी  गई है. विजलेंस के मुताबिक इंजीनियर धनंजय मनीष तिवारी रिटायर कर गए थे. 1 अक्टूबर 2020 से 11 माह के अनुबंध पर जिला परिषद में इंजीनियर के तौर पर वह काम कर रहे थे. तीन अलग-अलग विजलेंस की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. डीएसपी विजिलेंस मुजफ्फरपुर कन्हैया लाल ने बताया कि पहले वैल्यूएशन होगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें