ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Bihar News: दरभंगा से एक दुखत घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद पति ने भी तालाब में छलांग लगा दी और उसकी भी डूकबर मौत हो गई.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पनपीही तालाब में आत्महत्या के लिए कूदने वाली पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी डूब गया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।  


भरवाड़ा वार्ड छह निवासी सनाउल्लाह (45) और उनकी पत्नी हसरत प्रवीण (40) के शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। बताया जाता है कि हसरत प्रवीण ने दस दिन पहले भी तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों और डायल 112 की पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे घर वापस भेज दिया था।  


गुरुवार की सुबह वह पुनः तालाब की ओर गई और अचानक छलांग लगा दी। पत्नी को रोकने के लिए सनाउल्लाह भी पीछे दौड़े और उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। लेकिन गहरे पानी के कारण वह पत्नी को बचा नहीं सके और खुद भी डूब गए।  


काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दंपती के परिवार में एक पुत्र हसमतुल्ला उर्फ इखलाक है, जबकि पुत्री नाजिया प्रवीण की शादी पांच साल पहले हो चुकी है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें