MOTIHARI: मोतिहारी जिले में एक मदरसे में पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौलवी सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मदरसा में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।
जिस मदरसा में छापेमारी हुई वो चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा इस्लामिया मदरसा है। हिरासत में लिए गये तीनों व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही मदरसा में लगे कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मदरसा से धड़े गये तीनों लोगों में एक केयर टेकर है दूसरा मौलाना और तीसरा सफ़ाई कर्मी है। ये तीनों लोग कई महीने से मदरसा में रह रहे हैं।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौके से पकड़े गये इन तीनों का कनेक्शन पीएफआई से तो नहीं है, क्योंकि हथियार की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस ने आज छापेमारी की। मामले की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी टीम का गठन किया गया है।
मदरसा की तलाशी के दौरान मिले एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और कुछ दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि आज जिस मदरसा में छापेमारी की गयी यह वही मदरसा है जहां से पहले पीएफआई का मुख्य सरगना याकूब उर्फ उस्मान उर्फ सुल्तान को ATS और चकिया पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था।





