ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

कोरोना संकट में शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को कुत्ते से कटवाया

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन के बीच अजब-गजब किस्से सामने आ रहे हैं। एक तो लॉकडाउन में सूबे में शराबबंदी के बीच शराब तस्करी का धंधा कर रहे थे और जब पुलिस पकड़ने गयी तो अपना पालत

कोरोना संकट में शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को कुत्ते से कटवाया
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन के बीच अजब-गजब किस्से सामने आ रहे हैं। एक तो लॉकडाउन में सूबे में शराबबंदी के बीच शराब तस्करी का धंधा कर रहे थे और जब पुलिस पकड़ने  गयी तो अपना पालतू कुत्ता पुलिस पर छोड़ दिया। सिपाहियों को मौके से जान बचा कर भागना पड़ा। 


जिले के भगवानपुर चौक का ये मामला है।ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों ने स्कूटी से आ रहे शराब माफिया मुकेश कुमार को पकड़ लिया। पास में ही उसका घर है। मुकेश के पकड़े जाने पर उसका पालतू कुत्ता, परिजन और पड़ोसी भी आ गए। मुकेश ने अपने कुत्ते को पुलिस पर छोड़ दिया। मालिक को बचाने के लिए कुत्ते ने दोनों सिपाहियों को काट लिया। परिजन और पड़ोसियों ने भी पुलिस पर हमला किया। दो बार कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद सिपाही जान बचाकर भागे।


इस बीच मुकेश स्कूटी और शराब समेत फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुकेश के घर पर छापेमारी की। उसके फ्रिज से शराब की बोतलें मिली। उसने घर में भी शराब की बोतलें छिपाकर रखी थी। पुलिस ने मुकेश के सहयोगी प्रकाश और मनोज समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उस कुत्ते को भी पकड़कर थाने ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें