ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

कोरोना के कहर के बीच जेल से छोड़े जाएंगे कैदी, बिहार के सात जेलों में बंद कैदी रविवार को होंगे रिहा

PATNA : कोरोना वायरस की रोकथाम और जेल में कैदियों की संख्या घटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 7 साल से कम सजयाफ्ता कैदी को पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। कोसी और सी

कोरोना के कहर के बीच जेल से छोड़े जाएंगे कैदी,  बिहार के सात जेलों में बंद कैदी रविवार को होंगे रिहा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना वायरस की रोकथाम और जेल में कैदियों की संख्या घटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 7 साल से कम सजयाफ्ता कैदी को पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। कोसी और सीमांचल के सात जेलों में बंद 1720 कैदियों को रविवार की सुबह पैरोल पर रिहा कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर अंतिम बैठक कल यानि शनिवार को पटना के जेल निदेशालय में होगी। 


जेल मैनेजमेंट के द्वारा फिलहाल ऐसे कैदियों को डाटा मंगवा लिया गया है। इस मामले में बिहार के सभी जेल के जेलर और अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश के लिए पत्र भी भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि छोड़े जाने वाले सभी कैदियों से जेल मैनेजमेंट के द्वारा बात की जा रही है। और उन्हें समझाया भी जा रहा है कि वह बाहर निकलने के बाद कोरोना वायरस से संबंधित चल रहे लॉक डाउन नियम का पालन करेंगे। इसके अलावा वह समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर रहेगा तथा किसी भी तरह का अपराधिक घटना को अंजाम नहीं देगा।


जेल निदेशालय के द्वारा आदेश दिया गया है कि अधिकांश ऐसे कैदियों को छोड़े जाने के बाद जेल के अंदर अन्य कैदियों में निराशा का भाव नहीं हो। इसलिए उनके साथ भी सकारात्मक व्यवहार किया जाए और उन्हें भी समझाया-बुझाया जाए।  बिहार के अमूमन सभी जेलों में बंद ऐसे कैदियों से जेलर के द्वारा जब बात की गई तो सभी ने बाहर निकल कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर और किसी भी तरह के आपराधिक घटना नहीं करने की बात को दोहराया है। और नियम कायदे के साथ रहने की भी बात बताया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें