ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

BJP विधायकों और सांसदों के साथ अलग से मीटिंग करेंगे सीएम नीतीश, पटना में जल जमाव को लेकर करेंगे विशेष चर्चा

PATNA: पटना में आयी जल त्रासदी के बाद सीएम नीतीश कुमार इससे निबटने के लिए अधिकारियों के साथ माथापच्ची कर रहे हैं. इस बैठक का मकसद आगे आने वाले समय में पटना को ऐसे भीषण जल जमाव से मुक्त कराना है. मु

BJP विधायकों और सांसदों के साथ अलग से मीटिंग करेंगे सीएम नीतीश, पटना में जल जमाव को लेकर करेंगे विशेष चर्चा
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में आयी जल त्रासदी के बाद सीएम नीतीश कुमार इससे निबटने के लिए अधिकारियों के साथ माथापच्ची कर रहे हैं. इस बैठक का मकसद आगे आने वाले समय में पटना को ऐसे भीषण जल जमाव से मुक्त कराना है. मुख्यमंत्री की यह बैठक मुख्य तौर पर नगर विकास अधिकारियों और इस विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के साथ होगी. इस बीच बीजेपी के कुछ नेताओं ने इस मसले पर अनदेखी का आरोप लगाया है और कहा कि सीएम उनलोगों के साथ बैठक नहीं कर रहे हैं.

BJP विधायकों और सांसद के साथ अलग बैठक

बीजेपी नेताओं की अनदेखी की खबरों के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि वो बीजेपी के विधायकों और सांसदों की अलग से बैठक बुलाएंगे जहां उनसे इस मसले पर विशेष तौर पर चर्चा कर पटना को जल जमाव से मुक्त करने का रास्ता निकाला जाएगा.

जल जमाव से अभी भी परेशान

बता दें कि पिछले दिनों पटना में हुई भीषण बारिश के बाद शहर के तरीबन हरेक हिस्से में भीषण जल जमाव हो गया था जिससे शहर में रहने वाले लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अभी भी राजधाने के निचले इलाकों में जल जमाव की हालत बनी हुई है और इस लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जल जमाव के चलते पटना में डेंगू और चिकुनगुनिया के मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें