ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों पर करेंगे सुनवाई

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों पर आज फरियादियों से मुलाकात करें

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों पर करेंगे सुनवाई
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों पर आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश के जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत एक 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री के साथ अन्य विभागों के मंत्री और अधिकारी जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 


बिहार में विधानमंडल के बजट सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते जनता दरबार कार्यक्रम की फिर से शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री महीने के तीन सोमवार को लोगों की शिकायतें सुनते हैं। जनता दरबार कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इन फरियादियों को कोविड टेस्ट के बाद जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत दी जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने वह अपनी बात रखते हैं और मुख्यमंत्री उचित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हैं। 


आज जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार इन विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुनेगे। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण पीएचईडी, गन्ना विकास, जल संसाधन, भवन निर्माण, लघु जल संसाधन, नगर विकास, सूचना एवं जनसंपर्क, सहकारिता, वन एवं पर्यावरण विभाग आज की सुनवाई में शामिल हैं।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें