ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन के पहिए में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है। सोमवार की सुबह नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन स्पेशल 02570 ट्रेन के बी 7 एसी थ्री के पहिया में अचानक आग लग गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है। सोमवार की सुबह नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन स्पेशल 02570 ट्रेन के बी 7 एसी थ्री के पहिया में अचानक आग लग गई। यह घटना बिहार के सारण जिले के दाउदपुर स्टेशन पर हुई। आग लगने के बाद ट्रेन के स्टेशन पर ठहरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी मिली है कि ट्रेन डाउन ट्रेक से जा रही थी और इसी दौरान यह घटना घटी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग किसी तकनीकी कारण या पहिए के ओवरहीट होने के कारण लग सकती है। हालांकि ट्रेन स्टाफ और स्टेशन कर्मियों ने तुरंत आपातकालीन कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित करने की कोशिश की।


यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को रोककर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रैक पर आंशिक ब्लॉकेज देखा गया, जिससे अन्य ट्रेन सेवाओं में हल्का विलंब हुआ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें