ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत, हंगामे के बाद थानाध्यक्ष सस्पेंड

BUXAR: खबर बक्सर की है, जहां पुलिस कस्टडी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मौत के बाद जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि पुलिस ने टार्चर कर बुजुर्ग को मार डाला है जबक

पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत, हंगामे के बाद थानाध्यक्ष सस्पेंड
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: खबर बक्सर की है, जहां पुलिस कस्टडी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मौत के बाद जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि पुलिस ने टार्चर कर बुजुर्ग को मार डाला है जबकि पुलिस इसे अलग एंगल देने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस घटना को सुसाइड बताया है। घटना कोरानसराय थाने की है। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया। 



मृतक की पहचान जिले के कोरानसराय थाने में कोपवां के रहने वाले 70 साल के यमुना सिंह के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कल यानी बुधवार को ही बच्चे के बीच विवाद हुआ था। ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने बुधवार की रात उन्हें गिरफ्तार किया था। 



बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस पर कई आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उन्हें इतना प्रताड़ित कर रही थी कि उनकी जान चली गई। जबकि पुलिस की मानें तो बुजुर्ग ने गले में फंदा डालकर सुसाइड कर ली है। हंगामा बढ़ जाने के बाद एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें