ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

3 बच्चों के साथ मां ने खा लिया जहर, बड़े बेटे की मौत

रूबी के पिता संजय चौधरी का कहना है कि ससुराल में उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। मंगलवार की रात में भी रूबी को ससुरालवालों ने खूब पिटाई की थी। ससुरालवाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने ससुरालवालों पर ही बेटी रूबी और उसके तीन बच्चों को...

bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के बक्सर जिले से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस दौरान 5 साल के बेटे की मौत हो गयी जबकि मां और दोनों बच्चे अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव की है, जहां एक 30 वर्षीया महिला रूबी देवी ने अपने ही तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद उसने अपने देवर से ही दूसरी शादी कर ली थी।  


रूबी के पिता संजय चौधरी का कहना है कि ससुराल में उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। मंगलवार की रात में भी रूबी को ससुरालवालों ने खूब पिटाई की थी। ससुरालवाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने ससुरालवालों पर ही बेटी रूबी और उसके तीन बच्चों को जहर खिलाने का आरोप लगाया। जबकि रूबी की सास का कहना है कि उसकी बहू ने खुद इस घटना को अंजाम दिया है। इसमें हमलोगों का कही कोई हाथ नहीं है। हमारे ऊपर रूबी के पिता जो आरोप लगा रहे हैं, वो गलत और निराधार आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं। 


वही ग्रामीणों ने बताया कि त्रिलोकी चौधरी के दो बेटे राजकुमार और जितेंद्र में बड़ा बेटा राजकुमार था। जिसकी शादी रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित सैंसड़ गांव निवासी संजय चौधरी की बेटी रूबी से हुई थी। दोनों से एक बेटा करण हुआ। जिसके बाद राजकुमार की मौत हो गई। राजकुमार के गुजर जाने के बाद दोनों परिवार के लोगों ने रूबी की शादी देवर जीतेन्द्र से करने का फैसला लिया। जिसके बाद जीतेन्द्र की शादी भाभी रूबी से करवा दी गयी। जिसके बाद रूबी ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। 


रूबी ने आज तीनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। चारों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रूबी के बड़े बेटे करण की मौत हो गयी। जो पहले पति राजकुमार का बेटा था। बाकि बच्चे और उसकी मां रूबी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें